रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): एक्साइज विभाग और पुलिस ने संयुक्त कारवाई करते हुए बस्तियात के शराब तस्कर धर्मेन्दर उर्फ मंगा पुत्र राकेश कुमार निवासी मधुबन कॉलोनी बस्ती बावा खेल की शराब पकड़ी है। मंगा लग्जरी गाड़ी स्कॉर्पियो में शराब तस्करी कर रहा था।


जानकारी देते असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज ने बताया कि एक्साइज ऑफिसर वेस्ट जसप्रीत सिंह के नेतृत्व में कपूरथला रोड पर नाकाबंदी की थी। इसी बीच इसी बीच इंस्पेक्टर एक्साइज मनजीत सिंह और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो गाड़ी (पीबी 08 एफएम 5862) को रोकने की कोशिश की लेकिन कार चालक तुरंत गाड़ी रोक कर खुद फरार हो गया। एक्साइज और पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 25 पेटी शराब बरामद हुई जो पंजाब किंग की थी। थाना बस्ती बावा खेल में शराब तस्कर मंगा खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आने वाले दूसरे पार्ट में मंगा के सर्कल और जो जो लोग इसको संरक्षण देते है उनके नाम भी उजागर किए जायेंगे।


