रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बस्तियात का शराब तस्कर धर्मेन्दर उर्फ मंगा कोई छोटा तस्कर नहीं निकला। जांच में पता लगा कि वह शहर भर के बड़े बड़े तस्करों को शराब की सप्लाई देता था।
मंगा काफी समय से अवैध तरीके से शराब का धंधा कर रहा है लेकिन एक्साइज विभाग के दबंग इंस्पेक्टर मनजीत सिंह को जब पता लगा तो उन्होंने अपनी टीम और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस टीम समेत मधुबन कॉलोनी में रेड करके मंगा की स्कॉर्पियो गाड़ी घेर ली लेकिन तस्कर मंगा मौके से भाग गया। हालांकि उसकी गाड़ी से 25 पेटी शराब मिली जिसके खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल ने केस दर्ज किया गया था लेकिन अभी भी वह फरार है। मंगा ज्यादातर सप्लाई बस्तियात के बड़े तस्करों को देता था। हालांकि उसका लिंक कई शराब के ठेकेदारों से निकला है जिसकी जांच की जा रही है। पार्ट 3 में मंगा की इंकम, प्रॉपर्टी इत्यादि की पोल खोली जाएगी जो उसने अवैध तरीके से शराब के धंधे से बनाई है।


