रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की हत्या करने वाले एक शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि शनिवार देर दोनों स्कूटी पर बैठकर जा रहे थे।
पुलिस टीम ने नाके पर रुकने को कहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। क्रॉस फायरिंग में CIA के जवान की छाती में गोली लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट से उसकी जान बच गई। वहीं पुलिस की गोली से एक शूटर दीपक ढेर हो गया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच में साजिश के तार पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से जुड़ने की बात सामने आई है। आरोपियों को पैसे और नशे के कारोबार में हिस्सेदारी का लालच दिया गया था। इन्हें किसी भी पुलिस की हत्या करने का ऑर्डर मिला था।
Advertisement


