रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब से इस समय बड़ी खबर सामने आई है।
फरीदकोट में एक नहर से बच्चे की लाश मिली है। बच्चे का शव पानी में बह रहा था। उसके शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे, उसके हाथ और पैर एक बारीक तार से बांधे गए थे, जिससे हाथ-पैर लगभग कट गए थे।
बच्चे ने खाकी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थे, जिस पर अंग्रेजी में लिखा था- ऑलवेज हैव एटिट्यूड (Always Have Attitude)। बच्चे ने काले रंग का हाफ पैंट और पैरों में सैंडल पहन रखे थे। बच्चे की उम्र करीब 6 साल बताई गई है। पुलिस का कहना है कि बच्चे की हत्या की गई है। इसके बाद उसे बारीक तार से बांधकर नहर में फेंका गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है। बच्चे की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना दे दी गई है।
Advertisement


