रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब की सियासत में बड़ा दाव खेला गया है। यह दाव वारिस पंजाब दे पार्टी द्वारा खेला गया है।
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 में अकाली दल वारिस पंजाब दे पार्टी CM भगवंत मान और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ सांसद अमृतपाल सिंह को मैदान में उतार सकती है। अमृतपाल सिंह 2 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। यह फैसला शुक्रवार को मोहाली में आयोजित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। इस बैठक में अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद हैं। उन्होंने वर्ष 2024 के आम चुनाव में जेल में रहते हुए ही इस सीट पर ऐतिहासिक अंतर से जीत दर्ज की थी। मौजूदा समय में वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में है।


