रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की बुधवार सुबह जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक, पायलट ने अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को हाईजैक का सिग्नल भेजा था।
यह जानकारी जयपुर ATC से साझा की गई। करीब 45 मिनट बाद विमान को जयपुर में उतारा गया। लैंडिंग के बाद सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी जांच के लिए विमान के अंदर पहुंचे। फिलहाल जांच के नतीजों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फ्लाइटरडार 24 के मुताबिक, विमान ने 13 अक्टूबर की रात 9:45 बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी। उसे 14 अक्टूबर की सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। 30 सितंबर को इजराइल जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट से भी हाइजैक सिग्नल कोड 7500 भेजा गया था। इस प्लेन को पायलट ने हाइजैक और क्रैश करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय को-पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने ऐसा होने से रोक दिया था।


