रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है।
जालंधर के आनंद नगर में एक युवक सल्फास निगल कर युवती के घर पहुंच गया। युवक ने घर में घुसते ही युवती मनप्रीत कौर पर चाकू से हमला कर दिया। चींखें सुन कर युवती की मां सीमा देवी आई तो मां ने अपनी बेटी को बचाना चाहा लेकिन युवक ने सीमा पर भी चाकू से हमला कर दिया। मां बेटी दोनों खून से लथपथ होकर नीचे गिर गई जबकि युवक ने भी चाकू से अपनी नसें काट ली। शोर सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आनन फानन में घायल मां बेटी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन युवक की मौके पर तड़प तड़प कर मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों की माने तो युवक लड़की से एक तरफा प्यार करता था जिसके चलते ही यह सारा घटनाक्रम हुआ।
Advertisement


