रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के गुरदासपुर स्थित बटाला में उधार दिए 5 लाख रुपए मांगने गए दोस्त पर व्यक्ति ने राइफल से गोली मार दी। गोली व्यक्ति के पैर में लगी,
जिससे वो लहूलुहान होकर गिर गया। पहले दोनों परिवारों में काफी देर कहासुनी हुई, इसके बाद बहस ने हिंसक रूप ले लिया।
पीड़ित परिवार अमृतसर से अपने पैसे लेने आया था। व्यक्ति ने जैसे ही पैसे मांगे, दूसरे परिवार ने कहा कि उन्होंने पहले ही पैसे लौटा दिए हैं। आरोपी की पत्नी ने कहा कि अगर पैसे चाहिए तो सबूत दे दो। तभी आरोपी ने राइफल तान दी। जैसे ही पीड़ित ने दम है तो मार-मार कहा, सामने से फायर कर दिया गया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे पीड़ित की पत्नी ने अपने मोबाइल फोन से बनाया है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Advertisement


