रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस ने पटियाला के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा से सरकारी कोठी खा
ली करा ली है। पठानमाजरा को MLA के तौर पर पटियाला में सरकारी कोठी अलॉट की गई थी।
पठानमाजरा को रेप केस में पटियाला कोर्ट ने भगौड़ा करार दिया था। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। इससे पहले पुलिस ने इस कोठी को खाली करने के लिए नोटिस चिपकाया था लेकिन फिर भी MLA ने इसे खाली नहीं किया।
वहीं कोठी खाली करवाने का पता चलते ही पठानमाजरा सोशल मीडिया पर लाइव आए। जिसमें उन्होंने कहा-
” मुझे यह घर बतौर MLA अलॉट हुआ है। मैं अभी भी पंजाब विधानसभा का MLA हूं। पंजाब सरकार पहले आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से कपूरथला हाउस खाली करवाए।
पठानमाजरा के इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में होने की खबर है। हालांकि अभी तक इसको लेकर पुलिस या किसी अन्य जांच एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। विधायक पठानमाजरा ने सोशल मीडिया पर कहा- अगर कोठी खाली करवानी ही है तो पूर्व पीआरटीसी चेयरमैन रणजोत सिंह हडाना की 5 एकड़ की कोठी क्यों नहीं खाली करवाई जा रही, जहां राजनीतिक गतिविधियां चल रही हैं। मौजूदा विधायक का घर खाली नहीं करवाया जा सकता।


