रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में ट्रैफिक जाम देखकर आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का पारा चढ़ गया। इसके बाद उन्होंने एसएचओ को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी।
इसके बाद धालीवाल अपनी गाड़ी से उतरे और खुद ही जाम खुलवाने लगे। कुछ देर के बाद उन्होंने जाम तो खुलवा दिया लेकिन पूरे समय वह पुलिस की कारगुजारी पर गुस्साए दिखे। उनके गाली देते हुए किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जो बाद में वायरल हो गया। इस वीडियो में धालीवाल ने SHO को कुत्ता तक कहा। गंदी गालियां निकालते हुए उसे आग लगा देने की बात कही। हालांकि एसएचओ विधायक के आगे चुप रहे। उधर धालीवाल की तरफ से अभी तक कोई सफाई नहीं आई है और न ही एसएचओ ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि लोगों के बीच एक एसएचओ को इस तरह बोलना एक विधायक के लिए शोभा नहीं देता।
Advertisement


