रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। ट्रक के नीचे बाइक आने से उसकी दोनों टांगें कट गई हैं।
शुक्रवार दोपहर को हुए इस हादसे के बाद जालंधर-अमृतरस हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और उसकी बाइक को ट्रक के नीच से निकाला। पुलिस ने युवक को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जालंधर पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि उसकी जेब से मिले मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
Advertisement


