रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में दिल्ली नेशनल हाईवे पर ट्रक ने रोड साइड खड़ी कार को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कार के अंदर मां-बच्ची (दो साल) बैठी थी। दोनों गंभीर हैं और प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। गाड़ी पीर बोदला बाजार के कपड़ा व्यापारी की थी जो ट्रक को देख कर साइड पर हो गया।
घटना जालंधर के मैरिटल होटल के पास की है। देर रात पीर बोदला बाजार का कपड़ा व्यापारी तरणबीर सिंह निवासी मॉडल टाऊन लुधियाना से अपने ससुराल घर से जालंधर लौट रहा था। इस दौरान उनकी गाड़ी का टायर पंक्चर हो गया। कपड़ा व्यापारी टायर बदलने के लिए स्टेपनी निकालने लगा तो उसने तेज रफ्तार ट्रक आता देखा। इसे देख वो साइड हट गया। इतने में ट्रक ने सीधे कार में टक्कर मार दी। घायल हुई मां बेटी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Advertisement


