रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में दूरदर्शन केंद्र के बाहर दो दोस्तों की मौत के बाद अब दूसरा हादसा जालंधर के फोकल प्वाइंट इलाके में हो गया। इस हादसे में भी एक साथ काम से लौट रहे तीन दोस्तों में से एक को क्रेन ने कुचल दिया जिसकी मौत हो गई। बाकी के दोस्तों का बचाव हो गया है।
तीनों दोस्त एक साथ काम करते हैं। मृतक की पहचान दिनेश निषाद (45) निवासी नजदीक श्री देवी तालाब मंदिर के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। उधर सूचना मिलने के बाद चौकी फोकल प्वाइंट की पुलिस ने जांच शुरू करते हुए ड्राइवर को ट्रेस कर लिया। पुलिस ने हादसा करने वाली क्रेन और उसके ड्राइवर कुलवंत सिंह निवासी करतारपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Advertisement


