रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में शादी समारोह की विदाई के बाद रवाना हुए परिवार की गाड़ी इनोवा कार से टकरा गई। हादसा ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ।
पीछे से तेज रफ्तार में आ रही परिवार की इनोवा सीधे उसके पीछे जा घुसी। कार में दुल्हन के माता-पिता अशोक कुमार नंदा और किरण नंदा, चाची रेनू बाला, मोहन कुमार नंदा और शर्मीली नंदा सवार थे। टक्कर में अशोक नंदा, किरण नंदा और रेनू बाला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement


