रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर देहात पुलिस द्वारा आप नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या में शामिल नौकर शर्मिंद्र शिंगरी के एनकाउंटर के बाद बड़ी जानकारी सांझी की है।
अमृतसर रूरल पुलिस के अनुसार 
शिंगरी अमृतसर देहात इलाके में पनाह लेने के लिए आया था। इस बारे जैसे ही यह इनपुट अमृतसर देहात के एसएसपी सोहेल मीर तक पहुंचे तो उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए अलग अलग रूट पर नाकाबंदी की और जब एक नाके पर शिंगरी को देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो घबरा कर वह बाइक से नीचे गिर गया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कारवाई करते हुए पुलिस ने भी उसके पांव में गोली मार कर उसे काबू कर लिया। शिंगरी से इटली मेड वेपन मिला है। जल्द ही शूटर का नाम भी सामने आ सकता है। उधर नवांशहर से भी लक्की ओबेरॉय के हत्या कांड के लिंक जुड़ रहे हैं।
Advertisement


