रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर पुलिस ने भार्गव कैंप इलाके में रहने वाले दो नशा तस्करों के घर गिरा दिए। पुलिस का दावा है कि दोनों नशा तस्करों ने ड्रग मनी से घर बनाए थे। दोनों के खिलाफ कई केस भी दर्ज हैं।
इससे पहले दोनों घरों में रहने वाले लोगों को सोमवार का समय दिया गया था ताकि वह घर को लेकर सारी डिटेल्स दे सके लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह पुलिस बल इलाके में तैनात हो गई थी। घरों का फ्रंट गिरा दिया गया है। पुलिस ने एक घंटे में घर खाली करने को कहा है। मौके पर घर वाले सदस्य हंगामा भी कर रहा है। यह घर नशा तस्कर रोहित और वरिंदर उर्फ मोला का है।
Advertisement




