रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के बस स्टैंड से पुलिस ने भीख मंगवाने के लिए लगाए बच्चों को उठा लिया। इस दौरान पुलिस जबरदस्ती बच्चों को छीनकर और गाड़ी में बिठाकर ले गई। इस दौरान बच्चे रोने लगे। इसका महिलाओं ने विरोध किया। बस स्टैंड पर इसे लेकर लगभग 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद CWC टीम बच्चों को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले गई।
लीगल परमिशन अधिकारी ने बताया कि बच्चों का मेडिकल करवाया जाएगा। इसके बाद इनको CWC दफ्तर ले जाया जाएगा और काउंसलिंग की जाएगी। बस स्टैंड पर इन बच्चों से भीख मंगवाई जा रही थी। इसकी लोगों की तरफ से काफी समय से शिकायत मिल रही थी जिसके बाद शनिवार को दोपहर 1 बजे के करीब ये कार्रवाई की गई है। महिला मेसर ने बताया कि उसकी 2 बेटियों को पकड़कर पुलिस अनाथ आश्रम ले गई है। 1 बेटी 10 साल की है और दूसरी 12 साल की है। महिला का कहना है कि वह बच्चों से भीख नहीं मंगवा रही थी, लेकिन उसके बच्चों को नाजायज अनाथ आश्रम में ले जाया गया। वहीं दूसरी महिला ललती ने कहा कि वह मध्य प्रदेश की रहने वाली है और नींबू लगाने आई थी। महिला ने कहा कि उसकी दादी की मौत हो गई और कल वह घर वापस जाने वाली है। यहां पर वह बूटा मंडी में रह रही है। बच्चों से भीख मंगवाए जाने के सवाल पर कहा कि वह बच्चों से नींबू बिकवा रही थी और आज ही बेटे को लेकर आई थी।


