रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में पंजाब रोडवेज की बस और एक्टिवा की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
हादसा बीएसएफ चौक पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना नई बारादरी के
एएसआई हरबंस लाल ने बताया कि वह चौक के पास खड़े थे। इस दौरान एक्टिवा सवार कार क्रॉस करके निकलने लगा तो सामने से आ रही रोडवेज की बस के टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान बस का टायर एक्टिवा सवार के सिर से निकल गया। सिर कुचलने के कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस को कब्जे में लेकर बारादरी थाने में ले जाया जा रहा है। दूसरी ओर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement


