रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में मशहूर अग्रवाल वैष्णो ढाबे (कूल रोड़) में GST विभाग की टीम ने रेड की है। जीएसटी टीम ढाबे को सील करके जांच में जुटी है।
केंद्रीय जीएसटी की टीम को सूचना मिली थी कि यहां बड़े लेवल पर टैक्स चोरी की जा रही है। फिलहाल रोजाना मेल इसकी पुष्टि नहीं करता। जल्द ही जीएसटी विभाग इस रेड को लेकर आधिकारिक तौर पर जानकारी दे सकता है। अग्रवाल वैष्णो ढाबे की तरफ से फिलहाल कोई स्टेटमेंट नहीं आई है। ढाबे में किसी को भी नहीं जाने दिया जा रहा।
Advertisement


