रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में जालंधर के एक मशहूर ढाबे से 3 करोड़ रुपए का कैश बरामद किया गया है। यह बरामदगी केंद्रीय GST विभाग की टीम की रेड में हुई। जिसकी विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं।
अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में अधिकारियों ने माना कि टैक्स चोरी से जुड़ी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं। इसके अलावा रिकॉर्ड में भी अनियमितताएं मिली हैं। यह मामला टैक्स की चोरी से जुड़ा है। विभाग की तरफ से रेड जारी है। फिलहाल अधिकारियों की तरफ से कोई औपचारिक बयान जारी नहीं या गया है। जानकारी के मुताबिक जालंधर के कूल रोड स्थित अग्रवाल ढाबे पर मंगलवार सुबह सेंट्रल GST विभाग की टीम ने सुबह करीब 8 बजे रेड की। इसके बाद टीम ढाबे और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों में टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, ढाबा संचालक पर बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी का संदेह था, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। सुपरिंटेंडेंट कुलवंत राय के नेतृत्व में टीम ने ढाबे और मालिक के निवास स्थान पर भी छापेमारी की। इस दौरान यह कैश बरामद हुआ। रेड के दौरान बाहर आए विभागीय अधिकारी ने बताया कि मामला टैक्स चोरी से जुड़ा है और रिकॉर्ड में काफी अनियमितताएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी पूरी जांच के बाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मीडिया को देंगे।


