रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज, (15 जनवरी) को अमृतसर स्थित सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेशी खत्म हो गई है। करीब 45 मिनट तक सीएम भगवंत मान अंदर रहे। अब वह मीडिया से बात कर रहे हैं।
CM ने कहा कि मेरे जो भी बयान थे, उस पर जत्थेदार को स्पष्टीकरण दे दिया है। सीएम ने कहा कि मैंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर नेरेटिव बनाया जा रहा है कि मैं अकाल तख्त को चैलेंज कर रहा हूं। मैंने अकाल तख्त के साथ मत्था लगाया है। मैंने उन्हें बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। मेरी ऐसी न हिम्मत है और न ही औकात है। सीएम ने कहा कि अगले जो भी निर्देश या फैसले होंगे, उसके बारे में हमें बता दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि मुझे सुकून और संतुष्टि हुई है कि लोगों की भावनाओं को कागज या अपने स्पष्टीकरण के रूप में जत्थेदार के आगे पेश किया। CM ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आपत्तिजनक वीडियो को लेकर मैंने बताया कि वह नकली है, उसकी कहीं मर्जी से जांच करवा सकते हो।
वहीं इस मामले में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने भी दोपहर 1:30 बजे श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली है।


