रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अकाल तख्त ने भाई जैता जी की तस्वीरों पर खड़े हुए विवाद पर सीएम मान को तलब किया है। जथेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि उनपर म
र्यादा के हिसाब से सख्त कार्रवाई होगी। आज ही पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सौंद सोमवार को अमृतसर में गोल्डन टेंपल स्थित श्री अकाल तख्त साहिब में पेश हुए। मंत्री नंगे पैर हेरिटेज स्ट्रीट से भीतर आए।
अकाल तख्त पर आकर मंत्री सोंध ने श्री आनंदपुर साहिब में भाई जीवन सिंह (जैता जी) की यादगार की तस्वीरों पर आपत्ति को लेकर सफाई दी। मंत्री ने कहा कि अकाल तख्त के आदेश के मुताबिक सिख सिद्धांतों की जानकारी और पंजाबी विरासत से परिचित व्यक्ति को विभाग में नियुक्त किया जाएगा ताकि किसी तरह की कोई लापरवाही न हो। इसके अलावा चीफ खालसा दीवान (CKD) के चीफ डॉ. इंद्रबीर निज्जर और दिल्ली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (DSGMC) के मेंबर भी अकाल तख्त पर पेश हुए।


