रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कांग्रेस से अकाली दल के नेता बने महेंद्र सिंह केपी के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। यह हादसा मॉडल टाऊन में हुआ।
बताया जा रहा है कि मॉडल टाऊन में चार गाड़िया आपस में टकरा गई जिसमें एक गाड़ी महेंद्र सिंह केपी के बेटे रिची केपी की थी। मौके पर ही रिची केपी की मौत हो गई। थाना 6 की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अगस्त 2024 में महेंद्र सिंह केपी की धर्मपत्नी की भी मौत हो गई थी। एक साल में ही केपी परिवार पर दो बार दुखों का बोझ पड़ गया। देर रात सभी अकाली नेता एवं समर्थक महेंद्र सिंह केपी के घर जुटने शुरू हो गए थे।
Advertisement





