रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सरकार ने खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह को पैरोल देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने एक हफ्ते के अंदर पंजाब सरकार को पैरोल देने में अपना निर्णय देने का आदेश दिया था।
इस मामले में अमृतसर के डीसी और पुलिस कमिश्नर ने रिपोर्ट में कहा कि अमृतपाल की रिहाई के बाद कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा हो सकता है। बता दें कि डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
Advertisement


