रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मोगा में शनिवार सुबह युवक की 20 गोलियां मारकर हत्या कर दी। 6 हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने करीब 20 राउंड फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। जिस वक्त युवक की हत्या की गई, वह कार से ड्यूटी जा रहा था। जहां हमलावर पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे। कत्ल का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद वारदात की जगह के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मरने वाला युवक नेस्ले इंडिया में काम करता था। वह शादीशुदा था। फिलहाल इसके पीछे हाल ही में हुए ब्लॉक समिति चुनाव की रंजिश सामने आ रही है। इस मामले में मोगा पुलिस का कहना है कि हत्याकांड की हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने जिनके नाम बताएं हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में हुए ब्लॉक समिति चुनावों की रंजिश के चलते यह हत्या की गई। 2018 में भी युवक पर फायरिंग हुई थी।



इलाके में लगे CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों के बारे में सुराग मिल सके।


