रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री अनिल जोशी कांग्रेस जॉइन करेंगे। उन्हें कल (1 अक्टूबर) सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल पार्टी जॉइन कराएंगे।
अनिल जोशी ने मंगलवार को (30 सितंबर) दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। अकाली दल में जाने से पहले अनिल जोशी BJP में थे। अनिल जोशी पंजाब में अकाली दल का बड़ा हिंदू चेहरा हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में वह अमृतसर सीट से अकाली दल के उम्मीदवार थे। तब उन्हें तकरीबन पौने 2 लाख वोट मिले थे।
Advertisement


