रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सरकार ने अब अपना फोकस मेडिकल कॉलेजों पर किया है। 20 मार्च से होशियारपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होगा। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि यह 275 करोड़ रुपए में बनकर तैयार होगा। राज्य में कुल सात मेडिकल कॉलेज बनेंगे, जिससे छह सौ मेडिकल सीटें बढ़ेंगी।
इसके बाद पंजाब के युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए विदेश नहीं जाना पड़ेगा। पंजाब में 20 मार्च को शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बनेगा, जिसमें 100 सीटें होंगी। 200 बेड का अस्पताल पहले ही है। 300 बेड का और अस्पताल बनेगा। यह दो साल में बनकर 2028 में तैयार होगा। पिछली सरकार के समय इसका बजट साढ़े पांच सौ करोड़ रुपए था। कई बार टेंडर लगाए गए, लेकिन कंपनियां नहीं आईं। फिर हमारी टीम ने बैठकर डिस्कशन किया, जिसके बाद यह 274 करोड़ रुपए में बनेगा। ढाई सौ करोड़ रुपए बचेंगे। कपूरथला मेडिकल कॉलेज का भी टेंडर और वर्क ऑर्डर हो चुका है। संगरूर और एसबीएस नगर में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। यह दोनों पीपीपी मोड पर बनेंगे। पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें केंद्र और राज्य का 60:40 का सहयोग होता है।लहरागागा में जैन समाज ने मेडिकल कॉलेज बनाया है।


