रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शुक्रवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पंजाब पुलिस को पंजाबी सिंगरों पर हमले होने का इनपुट दिया है। इनपुट मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है।
शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाबी सिंगर AP ढिल्लो का शो भी है जिसके चलते पंजाब पुलिस यह जानकारी तुरंत चंडीगढ़ पुलिस से भी सांझी कर दी। शनिवार को अब ढिल्लो के शो में दो हजार पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके इलावा भी एपी ढिल्लो की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एपी ढिल्लो सलमान खान से भी काम कर चुके है। ढिल्लो के शो में चार डीएसपी और 6 इंस्पेक्टर भी तैनात रहेंगे। NIA के इनपुट के बाद मोहाली स्थित होमलैंड सोसाइटी की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है जहां बड़ी संख्या में पंजाबी सिंगर ही रहते हैं।
Advertisement




