रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार सुबह फ्रंटियर कांस्टेबुलरी (एफ.सी) में आतंकी घुस गए। इनमें से दो सुसाइड बॉमर थे जिन्होंने एफ.सी कैंपस में घुस कर पहले तो सुसाइड अटैक किया और फिर पाकिस्तानी आर्मी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
इस बोलाबरी में पाक आर्मी के तीन कमांडो मारे गए। जवाबी कारवाई में पाक सेना ने एक तथा कथित आतंकी को भी मार गिराया जबकि दो सुसाइड बॉमर भी मरने वालों में शामिल है। आर्मी ने पूरा इलाका सील कर दिया है और सर्च की जा रही है। पाकिस्तान ने इस हमले के पीछे टीटीपी का हाथ बताया है।
Advertisement


