रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में थाना आठ की पुलिस पार्टी पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही से मारपीट की गई। मुलाजिमों की वर्दी भी फाड़ दी गई। बाद में पुलिस फोर्स बुला दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना आठ में केस दर्ज कर लिया गया है।
थाना आठ के प्रभारी गुरमुख सिंह ने कहा कि सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह और सिपाही मनु कुमार लाठीमार मोहल्ला में पति पत्नी की शिकायत पर नोटिस देने गए थे। इसी दौरान वहीं के रहने वाले रमेश कुमार पुत्र महंगा सिंह और बलजिंदर सिंह उर्फ बिंदा निवासी पतारा ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। सब इंस्पेक्टर उर सिपाही घायल हुए है जिन्हें सिविल अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया गया है।
Advertisement




