रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में बच्ची से हुई रेप की कोशिश और फिर हत्या के मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पीड़ित परिवार से मिले। पूर्व मुख्यमंत्री एवं संसद चन्नी ने एसीपी वेस्ट एसएचओ के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करने की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस आप सरकार और पुलिस खिलाफ राज्य स्तर पर प्रदर्शन करेगी। चन्नी के बयानों के बाद शहर के दो अधिकारियों पर एक्शन की गाज गिरने की उम्मीद है। हालांकि कुछ महिलाओं ने एसीपी गगनदीप सिंह, थाना प्रभारी चौधरी और थाना भार्गव कैंप के प्रभारी मोहन सिंह को भी खरी खरी सुनाई लेकिन पुलिस का दावा है कि वह पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के कोई कसर नहीं छोड़ेंगें। हालांकि कुछ पुलिस कर्मियों के कारण लोगों का गुस्सा पूरे पुलिस प्रशासन पर है लेकिन पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर इस कमी को देखते हुए एक्टिव एसएचओ थानों में लगा रही हैं ताकि भविष्य में थाना लेवल पर ऐसी लापरवाही या गलती न हो।


