रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के वेस्ट हल्के में बस्ती मिट्ठू में नकाबपोश लुटेरे एक ज्वैलर की दुकान में घुस आए। दुकान में आकर लुटेरों ने गद्दी पर बैठी महिला मालिक पर पिस्टल तान दिया और गोल्ड व कैश निकालने को कहा।
इसी दौरान पास बैठे महिला के पति विपिन शर्मा लुटेरों से भिड़ गए जिसके बाद लुटेरे मौके से भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहीं बीजेपी नेता सुशील रिंकू ने इस घटना पर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाया है। लुटेरे वारदात करने में असफल रहे।
Advertisement


