रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में 3 साल की बच्ची से रेप की कोशिश करते आरोपी को लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद उसकी जमकर छित्तर परेड की। आरोपी उस वक्त नशे में था। रेप की कोशिश के वक्त बच्ची चिल्लाई तो लोगों को पता चला।
पकड़े जाने पर आरोपी ने गालियां निकाली तो लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस बुला ली। जिसके बाद थाना टिब्बा की पुलिस वहां पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर चली गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement


