Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में हाइट सोसायटी के कैंब्रिज स्कूल की 6वीं मंजिल से गिर कर 9वीं क्लास की छात्रा की संदिग्ध तरीके से मौत हो गई। मृतका की पहचान भूमिका (13) निवासी अर्बन स्टेट के रूप में हुई है। बच्ची के परिजनों की माने तो वह भूमिका को स्कूल की टेनिस कोर्ट में खेलने के लिए छोड़ कर गए थे। बाद में उन्हें सूचना मिली कि भूमिका स्कूल की छठी मंजिल से गिर गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों की माने तो बच्ची के पैरों पर कट के निशान थे। उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या हुई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): टटीरी सॉन्ग विवाद को लेकर हरियाणा महिला आयोग ने बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने का आदेश दिए। बादशाह शुक्रवार को समन पर पानीपत में पेश नहीं हुए। उनके वकीलों ने दलील दी कि किसी प्रोफेशनल कमिटमेंट में व्यस्त होने की वजह से बादशाह नहीं आ सके। आयोग से आगे का टाइम मांगा गया। इस पर महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया नाराज हो गईं। अध्यक्ष ने पंचकूला और पानीपत SP को बादशाह की गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्ती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बादशाह देश छोड़कर न जाए। महिलाओं और बेटियों को बचाने के लिए…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का पंजाब- चंडीगढ़ में गहरा असर हुआ है। यहां कुकिंग गैस की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। 2 दिन पहले तक केवल कॉमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी बंद हुई थी, लेकिन अब घरेलू गैस भी नहीं मिल रही। बरनाला में सिलेंडर के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग व्यक्त की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह सुबह से दो घंटे लाइन खड़े रहे। वहीं अमृतसर में आज सुबह इस्लामाबाद में देश भगत गैस एजेंसी पर मैनेजर और ग्राहक मनोज के बीच सिलेंडर को लेकर झड़प हो गई। वहीं…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के सईपुर इलाके में ढाई साल के बच्चे के साथ गंदी हरकत करते आरोपी को काबू किया गया। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्चा छत पर खेल रहा था। इस दौरान मोहल्ले का ही एक व्यक्ति बच्चे के मुंह में अपना प्राइवेट पार्ट डालता पकड़ा गया। उसे मोहल्ले के दूसरे व्यक्ति ने देखा तो इसका विरोध किया। इस पर आरोपी झगड़ा करने लगा। मोहल्ले में हल्ला होने के बाद बच्चे की मां भी बाहर आई और दूसरे बच्चों से घटना के बारे में पूछा। बच्चे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सुप्रीम कोर्ट ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के दो नामजद आरोपियों पवन बिश्नोई और जगतार सिंह को जमानत दे दी है। इस फैसले पर सिद्धू मूसेवाला के परिवार की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह राहत पवन बिश्नोई और जगतार सिंह मूसा को मिली है, जो शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी हैं। बता दे कि  सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोलियां मारकर की गई थी। पुलिस जांच में पवन बिश्नोई पर शूटरों को राजस्थान नंबर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कपूरथला में विवाहित गर्लफ्रेंड के धोखे से तंग आकर युवक ने सुसाइड कर लिया। महिला ने खुद को अनमैरिड बताकर युवक से दोस्ती की। जब युवक को पता चला तो उल्टा उसे ही धमकाने लगी कि उस पर रेप का केस दर्ज कराएगी। उसने ब्लमैकमेल कर रुपए मांगने शुरू कर दिए। युवक के इनकार करने पर महिला ने पुलिस को शिकायतें देनी शुरू कर दी। मरने से पहले युवक ने गले में फंदा डाले 21 सेकेंड का वीडियो बनाया। जिसमें उसने कहा कि रीत नाम की कुड़ी ने मुझे बहुत परेशान किया है। मुझे ब्लैकमेल करने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सरकार ने अब अपना फोकस मेडिकल कॉलेजों पर किया है। 20 मार्च से होशियारपुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होगा। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि यह 275 करोड़ रुपए में बनकर तैयार होगा। राज्य में कुल सात मेडिकल कॉलेज बनेंगे, जिससे छह सौ मेडिकल सीटें बढ़ेंगी। इसके बाद पंजाब के युवाओं को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए विदेश नहीं जाना पड़ेगा। पंजाब में 20 मार्च को शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बनेगा, जिसमें 100 सीटें होंगी। 200 बेड का अस्पताल पहले ही है। 300 बेड का और…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मलेरकोटला जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मलेरकोटला पुलिस ने भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होकर जिहादी साजिश रचने की योजना बना रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई एसएसपी मलेरकोटला के दिशा-निर्देशों पर की गई। एसपी (लोकल) गुरशरणजीत सिंह संधू की अगुवाई में CIA इंचार्ज इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह और साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनजोत सिंह की टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक साइबर क्राइम…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका और इजराइल के ईरान जंग का असर पंजाब-चंडीगढ़ पर भी पड़ा है। कॉमर्शियल सिलेंडर मिलने लगभग सभी जगह बंद हो गए हैं, जबकि घरेलू सिलेंडरों के लिए भी बुकिंग में समस्या आ रही है। सर्वर डाउन होने के कारण ओटीपी नहीं आ रहा है। अमृतसर में अधिक भीड़ जुटने के कारण गैस एजेंसी को ही बंद कर दिया गया। प्रशासन ने क्लियर किया कि घेरलू सिलेंडरों में कोई कमी नहीं है लेकिन लोग पैनिक हो रहे है। सीएम भगवंत मान ने कहा- सारे डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि पंजाब में कहीं…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मशहूर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर नवांशहर के पास अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमले की कोशिश की। एक संदिग्ध काले रंग की कार ने सिंगर का पीछा किया और उन्हें जबरन रोकने का प्रयास किया। जब राणा सहोता ने खतरा भांपते हुए गाड़ी नहीं रोकी, तो ब दमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों से बचने के लिए सिंगर ने 140 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गाड़ी चलाई और पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद वह घर नहीं गए, बल्कि पुलिस ने उन्हें एक होटल में ठहराया। यह पूरी कहानी उन्होंने अपने…

Read More