Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की है। इसमें उनके अलावा छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों के नाम शामिल हैं। ये तीन कंपनियां हैं- AJL, डोटेक्स मर्चेंडाइज और यंग इंडियन। इन सभी पर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को धोखाधड़ी से हासिल करने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, 2010 में AJL के पास करीब 2,000 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियां थीं। कोलकाता की डोटेक्स मर्चेंडाइज ने यंग इंडियन को 1 करोड़ रुपए दिए, जिसके बाद यंग इंडियन ने कांग्रेस…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में देर रात शादी समारोह में 2 पक्ष भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जानकारी के अनुसार गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हो गया। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से करीब 25 रौंद गोलियां चली। घायल को डीएमसी अस्पताल में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह पखोवाल रोड स्थित बाथ कैसल पैलेस में चल रहा था। पैलेस में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना के समराला में भरथला रोड पर गुटका साहिब के अंग बिखरे हुए मिले। इसके अलावा वहां पर कुछ धार्मिक तस्वीरें भी फेंकी मिली। जैसे ही सिख संगठनों को इस बारे में पता चला तो वो मौके पर पहुंच गए। गुटका साहिब के अंगों को देखकर वहां पर माहौल तनाव पूर्ण बन गया। मौके पर पहुंचे स्टूडेंट दमदमी टकसाल के भाई सुखविंदर सिंह खालसा ने बताया कि उन्हें किसी ने सूचना दी कि भरथला रोड पर गुटका साहिब के अंग बिखरे पड़े हैं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने…

Read More

पंजाब की गुरु नगरी अमृतसर में बीती देर रात नशा बेचने से रोकने पर तस्कर ने ठेकेदार को गोलियां मार दी। दोनों गोलियां ठेकेदार के कंधे पर लगी। पीड़ित की पहचान दिलबाग सिंह निवासी वडाला भिटेवड गांव के रूप में हुई है। घर बनाने का ठेका लेने वाले दिलबाग सिंह जब घर लौट रहे थे तो उन पर हमला किया गया। आरोप है इलाके का रहने वाला डेविड नशे बेचने का काम करता था लेकिन दिलबाग सिंह उसका विरोध करते थे जिसकी रंजिश में यह फायरिंग की गई। डेविड के खिलाफ़ पहले भी नशा बेचने के केस दर्ज हैं।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कपूरथला पुलिस ने पंजाबी सिंगर हसन मानक के खिलाफ रेप के तहत भी केस दर्ज कर लिया है। मानक को 15 दिन पहले कपूरथला के अधीन आते थाना सिटी (फगवाड़ा) गिरफ्तार किया था। एनआरआई महिला ने हसन मानक पर बिना आ तलाक लेकर उसके साथ शादी रचाने के भी आरोप लगाए थे। महिला का कहना है कि सिंगर ने उसके गहने भी बेच दिए। सिंगर ने खुद को सेलिब्रिटी बना कर महिला का विश्वास जीता था और उसके साथ विवाह के लिया। 30 मई को सिंगर के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करके उसे 15…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में किलोमीटर स्कीम की बसों का टेंडर रद्द करने के विरोध में चल रही हड़ताल पर सरकार ने सख्त कदम उठाया है। हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। विभाग ने इस संबंध में सभी कच्चे मुलाजिमों को मेल भेजकर कार्रवाई की सूचना दी है। मेल में कहा गया है कि कर्मचारियों ने इल्लीगल धरने में भाग लेकर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। रूट पर बस न चलाने के एवज में जुर्माना लगाया गया है और सभी संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सेवाओं से सस्पेंड कर दिया गया है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में ट्रैफिक जाम देखकर आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल का पारा चढ़ गया। इसके बाद उन्होंने एसएचओ को गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद धालीवाल अपनी गाड़ी से उतरे और खुद ही जाम खुलवाने लगे। कुछ देर के बाद उन्होंने जाम तो खुलवा दिया लेकिन पूरे समय वह पुलिस की कारगुजारी पर गुस्साए दिखे। उनके गाली देते हुए किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जो बाद में वायरल हो गया। इस वीडियो में धालीवाल ने SHO को कुत्ता तक कहा। गंदी गालियां निकालते हुए उसे आग लगा देने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से रेप करने का आरोपी सलमान गुरुवार देर रात शॉर्ट एनकाउंटर में घायल हो गया। पुलिस जब उसे गौहरगंज ले जा रही थी, तभी उसने भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस को उसे पैर में गोली मारना पड़ी। आरोपी का भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। सलमान पर आरोप है कि 21 नवंबर को वह बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर जंगल में ले गया। वहां उसके साथ रेप कर फरार हो गया। इलाके में तब से…

Read More