Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अजनाला में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के काफिले का एक्सीडेंट हो गया। उनके साथ चल रही डीएसपी की थार गाड़ी बस से टकरा गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब सुखबीर बादल राहत सामग्री बांटने के लिए पहुंचे थे। घटना विछोहा गांव में हुआ। इसी दौरान काफिले में चल रही डीएसपी की थार गाड़ी बस से टकरा गई। इसके चलते कार आगे चल रही फॉरच्यूनर कार में टकरा गई। इसके बाद काफिला रुक गया। सभी उतरकर दुर्घटनाग्रस्त कारों और बस के पास पहुंचे और लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान सड़क…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर एयरपोर्ट से गैंगस्टर रूबल सरदार को गिरफ्तार किया गया है। वह विदेश भागने की फिराक में था। हालांकि फ्लाइट पर चढ़ने से पहले ही उसे अरेस्ट कर लिया गया। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सैल के मुताबिक रूबल सरदार के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हो रखा था। वह कुख्यात हाशिम गैंग से जुड़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस के कहने पर उसे इमिग्रेशन चेकिंग के दौरान हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची और अब उसे दिल्ली वापस ले जाने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली पुलिस…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के चौगिट्टी फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। ट्रक के नीचे बाइक आने से उसकी दोनों टांगें कट गई हैं। शुक्रवार दोपहर को हुए इस हादसे के बाद जालंधर-अमृतरस हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और उसकी बाइक को ट्रक के नीच से निकाला। पुलिस ने युवक को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जालंधर पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि उसकी जेब से मिले मोबाइल नंबर से उसके…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को शुक्रवार को अरेस्ट कर लिया गया। सरकार ने वांगचुक पर लेह में दो दिन पहले हुई हिंसा का जिम्मेदार माना था। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी गिरफ्तारी किस मामले में हुई है। लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद से लगातार तीसरे दिन कर्फ्यू जारी है। स्कूल-कॉलेज शनिवार तक बंद हैं। लेह में पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की थी। इसमें 4 युवाओं की मौत हुई थी। 80 घायल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मशहूर पंजाबी सिंगर खान साब की मां सलमा प्रवीन का चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं, जिसके बाद डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा था। सिंगर खान साब इस वक्त कनाडा में शो के लिए गए हैं। मां की मौत की सूचना के बाद उनका शो कैंसिल कर दिया गया है। वह पंजाब लौट रहे हैं। उनके पहुंचने के बाद ही मां सलमा प्रवीन को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि लगातार इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में सुधार नहीं…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में 2012 के चर्चित ASI रविंदर पाल हत्याकांड के दोषी धर्मजीत सिंह उर्फ धर्मा की गुरुवार रात गालियां मारकर हत्या कर दी गई। वह 12 सितंबर को 14 दिन की पैरोल पर बाहर था। उसकी हत्या की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। एसीपी शिवदर्शन सिंह ने अनुसार, घटना की जानकारी पुलिस को रात 12.15 बजे मिली थी। दवाइयां वाला बाजार छेहर्टा में उसे गोलियां मारी गईं। वह रात तकरीबन 12 बजे घर के बाहर अपनी क्रेटा कार पार्क कर रहा था। इसी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका में रह रही पंजाब मूल की 73 साल की हरजीत कौर को बुधवार रात को डिपोर्ट कर दिया गया है। वह 32 साल से अमेरिका में रह रही थी। वह 1992 में अपने 2 बेटों के साथ अमेरिका गई थीं। कुछ दिन पहले उन्हें यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट की हिरासत में लिया गया था। उन पर गैरकानूनी ढंग से रहने का आरोप लगा। जिसके बाद भारतीय व अमेरिकी मूल के लोगों द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किए गए। हरजीत कौर को ईस्ट बे में रूटीन चेक-इन के दौरान हिरासत में लिया गया था।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में मोहाली के फेज-2 में गुरुवार सुबह करीब 4:50 बजे जिम मालिक विक्की पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने 5 राउंड फायरिंग की। इसमें विक्की को 4 गोलियां लगी। फायरिंग का पता चलते ही जिम ट्रेनर उसे बाइक पर इंडस अस्पताल में लेकर पहुंचा। यहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिवार ने रंजिश में हमले का आरोप लगाया है। मोहाली पुलिस के साथ चंडीगढ़ पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें फायरिंग की आवाज और बाइक पर हमलावर भागते हुए दिख…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर रोड गद्दा फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई। घटना कपूरथला की है। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। लोगों का कहना है कि आग इतनी भीषण है कि करीब 20 किलोमीटर दूर जालंधर से भी काले धुएं का गुबार साफ दिख रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।। फायर ऑफिस से मिली जानकारी के अनुसार, 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और 10 लोगों की टीम 2…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर लेह में बुधवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। छात्रों की पुलिस और सुरक्षाबलों से झड़प हो गई। छात्रों ने भाजपा ऑफिस में आग लगा दी। पुलिस पर पत्थरबाजी की, CRPF की गाड़ी में आग लगा दी। उधर, प्रशासन ने लेह में बिना अनुमति रैली, प्रदर्शन पर बैन लगा दिया है। ये छात्र सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वांगचुक पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। मांगें पूरी न करने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने…

Read More