Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में मंगलवार सुबह पंजाब के बठिंडा से मां चामुंडा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक बस से टकराकर पलट गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार श्रद्धालु लंगर सेवा के लिए जा रहे थे। बस से ट्रक टकराने के बाद कुछ श्रद्धालु चलते ट्रक से कूद गए थे, जिससे 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल देहरा में चल रहा है। ट्रक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में मंगलवार को 13 साल की नाबालिग लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले लड़की ने बताया कि ब्रेकअप के बाद बॉयफ्रेंड उसे लगातार मानसिक रूप से परेशान कर रहा था, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। परिवार की सूचना पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस अस्पताल पहुंची और नाबालिग के बयान दर्ज किए। इसके बाद भार्गव कैंप के रहने वाले करण और एक अन्य नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में एक कांग्रेस नेता के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे। उन्होंने व्यक्ति को अहाते (शराब पीने का ठिकाना) में घेरा और गोलियां मारीं। वारदात के बाद खून में लथपथ अवस्था में घा यल को अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है, जो लुधियाना में यूथ कांग्रेस नेता अनुज कुमार का भाई था। यह घटना हलका साहनेवाल के नंदपुर सूए के पास हुई। फिलहाल, थाना साहनेवाल के एसएचओ गुरमुख…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सेंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा की जमानत मंजूर कर ली गई है। हालांकि अभी तक उनके खिलाफ कोई नया केस जुड़ने की कौर चर्चा नहीं है जिसमें चलते रमन अरोड़ा का जेल से अब बाहर आने के रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले भी रमन अरोड़ा को भ्रष्टाचार के केस में जमानत मिल गई थी लेकिन थाना रामामंडी की पुलिस ने उन्हें नाभा जेल से रंगदारी के केस में गिरफ्तार कर लिया था।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में अमृतसर के सिविल अस्पातल में आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे अचानक आग लग गई। आग ब्लड बैंक में रखे फ्रिज में भड़की। ब्लड बैंकके पास ही बच्चों का वार्ड होने के कारण अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्टाफ मौके पर पहुंचा और शीशे तोड़े। ताकि अस्पताल के अंदर धुआं न भर जाए। इसके बाद सभी बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया। वार्ड में करीब 15 बच्चे थे। स्टाफ ने फायर कंट्रोल करने वाले सिलेंडर से आग पर काबू पाया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर धवन आग बुझाने वाले कर्मचारी मनजिंदर के गले…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के ढन्न मोहल्ला में एक प्रिंटिंग प्रेस के अन्दर धमाका हो गया। इस धमाके में प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाला व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया जिसकी हालत गंभीर है। जानकारी अनुसार यह धमाका दशमेश ग्राफिक के अन्दर हुआ। इसका मालिक सन्नी है जो काम कर था कि अचानक ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि मशीन से यह धमाका हुआ। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच हुई है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मॉडल टाऊन में हित एंड रन केस में दम तोड़ने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए आरोपी गुरशरण सिंह प्रिंस के दो जीजे गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर आरोप है कि उन्हें प्रिंस को फरार करवाने के साथ साथ अन्य मदद भी की जिसके कारण प्रिंस पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। उधर रविवार को राधा स्वामी डेरा मुखी गुरविंदर सिंह ढिल्लो भी पहुंचे। उन्होंने मोहिंदर सिंह केपी के साथ दुख सांझा किया। एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल ने कहा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा कुछ देर बाद वाहनों के लिए फ्री कराया जाएगा। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के नेता किसानों के काफिले के साथ टोल प्लाजा की तरफ बढ़ रहे हैं। किसान नेता यहां धरना देंगे। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि गांव मंगली से लाडोवाल टोल तक सड़कों की हालत खराब है, जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राहों रोड की हालत इतनी खराब है कि कोई भी व्यक्ति वाहन लेकर नहीं जा सकता। यदि कोई गर्भवती महिला…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से इस समय बड़ी खबर आ रही है। जिले के थाना आदमपुर अधीन आते गांव कपूर के कठार चौक में अमृतधारी बुजुर्ग को केवल लिफ्ट मांगना इतना भारी पड़ा कि उन्हें कथित तौर पर पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और मारपीट की। बडाला माही गांव, होशियारपुर के रहने वाले बुजुर्ग जगदेव सिंह ने पुलिस को इस मामले की शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस को बताया- बीते दिन दोपहर लगभग 2 बजे वह जालंधर से बस द्वारा उतरकर गांव कपूर (कठार चौक) पर खड़े थे। इसी दौरान सामने से…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में कपूरथला साइबर क्राइम टीम और फगवाड़ा पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देर रात की गई इस कार्रवाई में 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 32 पुरुष और 6 महिलाएं शामिल हैं। यह आरोपी हरियाणा और उत्तराखंड से संबंधित है। गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था। इनमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, झारखंड, नागालैंड, जम्मू-कश्मीर, मेघालय, पश्चिम बंगाल और पंजाब के लोग शामिल हैं। आरोपी होटल के पार्टी हॉल में फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे, जहां युवक-युवतियां लैपटॉप पर काम करते थे। ये लोग खुद…

Read More