Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): रायबरेली में राहुल गांधी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ राहुल गांधी के रास्ते में धरने पर बैठ गए। राहुल वापस जाओ के नारे लगाए। विरोध प्रदर्शन के चलते राहुल का काफिला करीब 1 किलो मीटर पहले ही रोक दिया गया। पुलिस मंत्री दिनेश सिंह को उठाने पहुंची तो भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की भी हुई। बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे राहुल गांधी दिल्ली स्थित अपने आवास से रायबरेली के लिए रवाना हुए। दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर लखनऊ पहुंचे और वहां से…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शहर भर की राजनीति में विधायक रमन अरोड़ा के इस्तीफा देने की चर्चा ने जोर पकड़ रखा है। हालांकि इसका अभी तक रमन अरोड़ा ने कोई ऐलान तो नहीं किया अंदरूनी तौर पर काफी कुछ ऐसा हो चुका है जिसको बदलने के लिए रमन अरोड़ा अपनी विधायकी का दाव लगाने जा रहे हैं। इसे परिवार की हिफाजत से भी जोड़ा जा रहा है। सूत्रों का दावा है कि रमन अरोड़ा जल्द ही इस्तीफा देने की घोषणा कर सकते है जिसके बाद सेंट्रल हल्के में उप चुनाव होगा। आम आदमी पार्टी से नितिन कोहली विधायक के उम्मीदवार…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के पंचकूला में बाप-बेटी ने सुसाइड कर लिया। पहले बेटी का पिता के साथ झगड़ा हुआ तो उसने घर में फंदा लगा लिया। यह देखकर पिता भी अचानक घर से गायब हो गया। कुछ समय बाद उसकी लाश भी स्टेडियम में फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के बेटे के बयान पर कार्रवाई कर शव पोस्टमॉर्टम के बाद उनके हवाले कर दिया है। मृतक व्यक्ति के बेटे ने कहा कि पिता ने बहन को डांटा था, जिसके बाद यह सारी घटना हुई। पंचकूला के सेक्टर 17 स्थित राजीव कॉलोनी में पूजा (18) ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों से हालात बिगड़ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने संसद, पीएम, राष्ट्रपति के निजी आवास में आग लगा दी और सुरक्षा बलों से उनके हथियार छीन लिए। उन्होंने 2 पूर्व पीएम के घर पर हमला भी बोला। पूर्व पीएम झालानाथ खनाल के घर में आग लगा दी। इसमें उनकी पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से जल गईं। उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उधर, पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को उनके घर में घुसकर पीटा, जबकि वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को काठमांडू में उनके घर के पास…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। वहीं इंडिया कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। कांग्रेस ने इंडिया के 315 सांसदों के मतदान का दावा किया था, जिससे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को 15 वोट कम मिले। बीआरएस और बीजेडी ने चुनाव में भाग नहीं लिया, जबकि राज्यसभा में बीआरएस के 4 और बीजेडी के 7 सांसद हैं। लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (9 सितंबर) पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरे करेंगे। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा, “बाढ़ और भूस्खलन के बाद हिमाचल प्रदेश और पंजाब में हालात का जायजा लेने के लिए रवाना हो रहा हूं। भारत सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।” सबसे पहले प्रधानमंत्री अपने विमान से पठानकोट पहुंचेंगे। यहां से वह हेलिकॉप्टर से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी और चंबा में हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। दोपहर को प्रधानमंत्री धर्मशाला में आपदा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज़ डेस्क): पंजाब के जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में एक घर पर आसमानी बिजली गिर गई जिससे लाखों का नुकसान हो गया। बिजली गिरने से घर की इमारत को तो काफी नुकसान पहुंचा ही इसके साथ साथ घर के टीवी, फ्रिज, एसी समेत सभी बिजली उपकरण जल गए। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में सतलुज दरिया का तेज बहाव से बाढ़ का खतरा अभी बना हुआ है। अमृतसर के अजनाला में 1-2 ब्लॉक और चोगावां 1-2 ब्लॉक के स्कूल अगले आदेशों तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए है। जालंधर के 41 स्कूलों में छुट्टियां की गई है। इधर, पंजाब सीएम भगवंत मान ने अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद कैबिनेट मीटिंग ली। इसके बाद उन्होंने घोषणा की है कि फसल की बर्बादी के लिए प्रति एकड़ 20 हजार रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। बाढ़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 4 लाख रुपए…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जेन-जी यानी 18 से 30 साल के युवा सोमवार को संसद भवन परिसर में घुस गए हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए ने आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार की। कई राउंड की फायरिंग भी की। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक एक आंदोलनकारी की गोली लगने से मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं। नेपाल पुलिस के मुताबिक, 12 हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। इन्होंने संसद के गेट नंबर 1 और 2 पर कब्जा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में स्कूलों के खुलते ही एक बड़ा हादसा हो गया। पटियाला में नाभा के पास एक प्राइवेट स्कूल की बस अचानक फिसलकर नाले में जा गिरी। बस में करीब 20 छात्र सवार थे, जो रोज की तरह स्कूल जा रहे थे। आसपास के लोगों और राहगीरों ने बस का शीशा तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। सौभाग्य से सभी छात्र सुरक्षित रहे, हालांकि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आईं, जिनका तुरंत इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार हादसा इंडो-ब्रिटिश प्राइवेट स्कूल, नाभा की बस का हुआ। बस सुबह बच्चों को लेकर पिंड ककराला-दुल्लदी मार्ग…

Read More