Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बारिश के बीच घग्गर ने हरियाणा और पंजाब के कई गांवों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर कैथल में शनिवार को घग्गर का जलस्तर 24 फीट दर्ज हुआ जबकि खतरे का निशान 23 फीट है। हरियाणा के गुहला चीका क्षेत्र के कई गांव घग्गर पार पंजाब की तरफ हैं। हरियाणा सरकार ने इन गांवों में घग्गर का पानी आने से रोकने के लिए गांव टटियाणा के पास करीब 2 किलोमीटर तक पत्थर के जाल लगाकर बंध मजबूत किए गए, जबकि पंजाब सरकार की ओर से ऐसे इंतजाम नहीं किए गए। पानी हरियाणा के गांवों के खेतों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के सभी जिले बाढ़ की चपेट में हैं। कई जगहों पर तो अभी भी 4-4 फीट तक पानी भरा हुआ है, प्रशासन लगातार राहत कार्य चला रहा है। इसी बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की मदद के लिए राहत सामग्री से भरे 15 ट्रकों को हरी झंडी दिखाई है। वहीं, प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज कल 8 सितंबर से सामान्य रूप से खुलेंगे। विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 8 सितंबर को सरकारी स्कूल छात्रों के लिए बंद रहेंगे, लेकिन शिक्षकों को स्कूल आना होगा और यहां पर साफ सफाई का काम…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर के शहीद भगत सिंह कॉलोनी के बाहर एक्टिवा सवार युवती ट्रक की चपेट में आ गई। ट्रैक का पिछला टायर युवती के सिर से निकल गया जिसके कारण युवती का सिर चकना चूर हो गया और उसी वक्त युवती की मौत हो गई। राहगीरों की माने तो युवती फोन पर बातें करती जा रही थी और कॉलोनी से बाहर हाईवे पर जाने के लिए यू टर्न लेते हुए यह हादसा हुआ। कुछ दिनों बाद युवती की शादी थी। मृतका की पहचान तमन्ना (23)  के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पंजाब में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर सकते हैं। यह दौरान 9 सितंबर को हो सकता है। जिसमें मोदी पंजाब के अलावा हिमाचल और उत्तराखंड भी जा सकते हैं। पंजाब में वे गुरदासपुर जा सकते हैं। इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान पंजाब का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी के कहने पर वे पंजाब आए हैं। उन्होंने पंजाब की पूरी मदद का भरोसा दिलाया था। पंजाब सरकार लगातार केंद्र से 60 हजार करोड़ का फंड मांग रही है। प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल चीमा के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार न केवल पर्दे पर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी वे अपनी उदारता और समाजसेवा के कारण सराहे जाते हैं। कई मौकों पर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने वाले अक्षय ने अब पंजाब में आई भीषण बाढ़ के समय में भी सहायता के लिए आगे आए हैं। पंजाब अपने इतिहास की सबसे भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है। ऐसे में अक्षय कुमार ने राहत और मदद में सहयोग देने के लिए 5 करोड़ रुपए की सहायता की है। खास बात यह है कि अभिनेता…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शनिवार को जालंधर के सभी सरकारी स्कूलों, कॉलेजों, निगम, दफ्तर आदि बंद रहेंगे। पंजाब सरकार ने सिद्ध श्री बाबा सोढ़ल मेले के कारण यह आदेश जारी किया है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना ईस्ट में सतलुज नदी के तेज बहाव से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। ससराली बांध कमजोर हो गया है। हालांकि प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। सेना, NDRF और स्थानीय लोग मिलकर चौबीसों घंटे बांध को मजबूत करने में जुटे हैं। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने शुक्रवार को खुद मौके पर जाकर बांध की मरम्मत और सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। डीसी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के बस स्टैंड फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार टाटा पंच गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पलटियां खा गई। मौके पर ही कार चला रहे लैबोरेट्री मालिक अमृतपाल की मौत हो गई। अमृतपाल बाबू जगजीवन सिंह चौक पर लैबोरेट्री चलते थे। वह वीरवार का काम खत्म करके घर लौट रहे थे कि बस स्टैंड फ्लाईओवर पर गाड़ी की स्पीड तेज होने के कारण वह कार पर काबू नहीं कर पाए और गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में बाढ़ से हालात गंभीर हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई। आज वह आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने वाले थे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान पंजाब पहुंच गए हैं। अमृतसर, गुरदासपुर और फिरोजपुर के कई गांवों में रावी और सतलुज का पानी चढ़ा हुआ है। अमृतसर के 140 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं, लुधियाना में सतलुज ने ससराली बांध का कुछ हिस्सा तोड़ दिया। इसके बाद सेना ने मोर्चा संभाला है। सतलुज ने फिरोजपुर के पल्ला मेघा गांव के पास सीमापार पाकिस्तान…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। विजिलेंस के भ्रष्टाचार के केस में जमानत मिलने के बाद जालंधर के थाना रामामंडी की पुलिस ने रमन अरोड़ा को नाभा जेल से गिरफ्तार कर लिया। कल ही रमन अरोड़ा को जमानत मिली थी। सूत्रों की माने तो करीब दस दिन पहले ही रमन अरोड़ा के खिलाफ थाना रामामंडी में जबरन वसूली की एफआईआर नंबर 253 दर्ज की गई थी। इसी केस में रमन अरोड़ा को नाभा जेल से गिरफ्तार करके जालंधर पुलिस कोर्ट में पेश करने ले गई। फिलहाल रमन अरोड़ा पुलिस कस्टडी में कोर्ट…

Read More