Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में लगातार बारिश और बाढ़ को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल गुरुवार को प्रदेश दौरे पर आएंगे। यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। साथ ही उन्होंने बताया कि आज उन्होंने राज्य के हालातों को लेकर राज्यपाल से भी चर्चा की है। राज्य सरकार ने पूरे पंजाब को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा के पत्र के तहत सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। स्कूल और कॉलेजों में छुट्टियां भी सात सितंबर तक बढ़ा दी गई हैं। प्रदेश के सभी 23…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कपूरथला में पत्नी से धोखा मिलने के बाद पति ने जहरीली वस्तु निगल कर खुदकुशी कर ली। युवक ने अपनी पत्नी को 28 लाख रुपए खर्च करके विदेश भेजा था लेकिन विदेश पहुंचते ही उसकी पत्नी ने उसे बुलाने से इनकार कर दिया और रिश्ता तोड़ने का भी कहा जिसके बाद लवजीत सिंह ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि लवजीत का विवाह 23 जनवरी 2020 को हरमनप्रीत कौर से हुआ था। दोनों ने प्लैनिंग की थी कि पहले हरमनप्रीत कौर स्टडी वीजा पर विदेश जाएगी जिसके बाद वह लवजीत को भी बुला लेगी।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के हिसार में मंगलवार को बारिश के बीच 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन तार टूटकर बाइक सवार 4 युवकों पर गिर गई। इस हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित गोगामेड़ी से दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। घटना मिर्जापुर रोड पर दर्शना एकेडमी के सामने हुई। मृतकों की पहचान सुलखनी गांव के रहने वाले बंटी, संदलाना गांव के राजकुमार और अमित के रूप में हुई है। तीनों के शव सिविल अस्पताल में रखवाए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शी कपूर सिंह ने बताया कि…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मानसून के कारण पंजाब 1988 वाला दर्द झेल रहा है। सबसे ज्यादा देहात इलाके में रहने वाले लोग मानसून से पीड़ित है। पंजाब के तीन डैम की बात करे तो मंगलवार सुबह 6 बजे तक भाखड़ा डैम का जलस्तर 1676.72 फीट दर्ज किया गया। नंगल भाखड़ा फीडर नहर 12 जगह से धंस चुकी है। डैम का जलस्तर खतरे के निशान से करीब तीन फीट ही कम रह गया है। डैम में जितना पानी आ रहा है उसका आधा बाहर छोड़ा जा रहा है जिससे डैम में पानी का दबाव बढ़ रहा है। पोंग डैम के सुबह…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब की सन्नौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पुलिस हिरासत से फरार हो गए हैं। मंगलवार सुबह हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें थाने ले जा रही थी, तभी पठानमाजरा और उनके साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज मेल ): पंजाब में बाढ़ की आपदा के बीच जालंधर से दुखद खबर सामने आई है। जालंधर के दोमोरिया पुल से छलांग लगा कर ढन्न मोहल्ला के व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। पुली के नीचे बरसाती और सिवरेज का गंदा पानी खड़ा था जिसमें डूब कर व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम बिट्टू निवासी ढन्न मोहल्ला के रूप में हुई है। थाना तीन के प्रभारी राजिंदर सिंह ने बताया कि बिट्टू बाइक पर सवार होकर आया था। जैसे ही वह पुल से कूदने लगा तो कुछ लोगों ने उसे रोकने के लिए आवाजें भी लगाई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): डिस्ट्रिक बैडमिंटन चैंपियनशिप में सचिन गुप्ता और डॉ. पियूष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। डॉ. पियूष शर्मा ने 45 प्लस सिंगल में गोल्ड और सचिन गुप्ता व डॉ. पियूष शर्मा दोनों ने 45 प्लस डबल में सिलवर मैंडल जीता। इससे पहले भी सचिन गुप्ता व डॉ. पियूष शर्मा बैडमिंटन चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करके कई मेडल जीत चुके हैं।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में बाढ़ का खतरा बन गया है। यह दावा खुद डीसी हिमांशु अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि रोपड़ के फ्लड गेट खोल कर एक लाख क्वेसिक पानी छोड़ा जा रहा है जो जालंधर के फ्लोर तक पहुंचते हुए डेढ़ लाख क्वेसिक हो जाएगा। ऐसे में फ्लोर से लेकर शाहकोट और लोहिया में ज्यादा रिस्क है। डीसी अग्रवाल ने आदेश देकर जालंधर जिले के दरिया के किनारों पर रहने वाले लोगों को इलाका खाली करने को कहा है। दरिया किनारे मंदिरों और गुरुद्वारों से खाली करने को लेकर अनाउसमेंट शुरू कर दी गई है। एसडीआरएफ…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): फाजिल्का के सरहदी इलाके में बाढ़ आई हुई है। जिसके चलते ढाणी सुहावा सिंह में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दो पावन स्वरूप रखे हुए थे। जिन्हें अब कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब हिमाचल प्रदेश की टीम द्वारा चलाई गई नांव के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नांव में सवार संस्था के सेवादारों द्वारा शबद कीर्तन का जाप करते हुए नाव के जरिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरुप बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षित स्थानों पर लाए गए हैं। जानकारी देते हुए सेवादार सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना दी गई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में देर रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया। मोहकमपुरा थाना क्षेत्र में स्थित लाइन फूड नामक रेस्टोरेंट के मालिक आशुतोष की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। सूत्रों के अनुसार, देर रात करीब 10.30 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेस्टोरेंट के पास पहुंचे। उनमें से एक बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरा युवक रेस्टोरेंट के अंदर चला गया। उसने पहले रेस्टोरेंट मालिक आशुतोष से पानी की बोतल मांगी। जैसे…

Read More