Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना ईस्ट रेंज में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर एक संगठित शराब रिफिलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया। इस रैकेट में महंगी और प्रीमियम आयातित शराब की खाली बोतलों में घटिया शराब भरकर बेची जा रही थी। टीम ने मौके से अवैध शराब का बड़ा स्टॉक जब्त किया। यह गिरोह उपभोक्ताओं को धोखा देने और राज्य को राजस्व का नुकसान पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा था। आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अमित विज और पंकज सैनी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 106 खाली बोतलें बरामद हुईं, जिन्हें रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के 9 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें फाजिल्का, फिरोजपुर, कपूरथला, पठानकोट, तरनतारन, होशियारपुर, मोगा, गुरदासपुर और बरनाला शामिल है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार बाढ़ से अभी तक कुल 1018 गांव प्रभावित हुए हैं। राहत एवं बचाव कार्यों में सरकार, एनडीआरएफ की 11 टीमें और चार जिलों, पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में सेना जुटी है। बाढ़ के हालातों को देखते पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने 3 सितंबर तक राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। उधर, रविवार को रावी नदी का जलस्तर बढ़ने से गुरदासपुर के घोनेवाले में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदर गांव में शनिवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। मलबे से अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। यहां और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। अन्य लोगों की तलाश जारी है। वहीं, रामबन के राजगढ़ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति लापता है। उसकी तलाश जारी है। हिमाचल प्रदेश में मंडी के गोहर में शुक्रवार देर रात बादल फटा था। नांडी पंचायत में नसेंणी नाला में कई गाड़ियां बह गईं। शिमला के जतोग कैंट में लैंडस्लाइड हुई। सेना की रेसीडेंशियल बिल्डिंगों को खाली…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गुरु अमरदास नगर में से दो बच्चियां खेलते हुए अचानक लापता हो गई है। बच्चियों के परिजनों ने दोनों बच्चों को काफी ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बच्चियों के परजिनों का कहना है कि बच्चियों को कोई किडनेप करके ले गया है। माता-पिता का रो रो कर बुरा हाल है। बच्चियों के परजिनों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने गुहार लगाई है कि कहीं भी बच्चियां दिखाई दें तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दें।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जम्मू और पंजाब में बाढ़ के कारण जम्मू रूट की 38 ट्रेनें शुक्रवार के लिए रद्द कर दी गई हैं। इनमें वंदे भारत एक्सप्रेस (26406-05), श्री शक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22462) सहित अन्य ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते से ही वापस भेजा जा रहा है। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार रद्द की गई ट्रेनों में शालीमार एक्सप्रेस, भगत दी कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस, अजमेर जंक्शन जम्मू तवी पूजा एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल जम्मू तवी एक्सप्रेस, नदीम जम्मू तवी, कोलकाता टर्मिनल जम्मू तवी, कोलकाता टर्मिनल जम्मू तवी, जम्मू तवी,…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 35 साल के सिख युवक गुरप्रीत सिंह की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई। घटना 13 जुलाई की सुबह हुई थी, लेकिन हाल ही में पुलिस ने इसका बॉडीकैम वीडियो जारी किया, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह सड़क पर सिख मार्शल आर्ट गतका कर रहे थे और उनके हाथ में खंडा था। पुलिस का कहना है कि उन्हें लगा जैसे वह धारदार हथियार से हमला कर रहा है।पुलिस ने कई बार हथियार छोड़ने के लिए कहा, लेकिन जब गुरप्रीत ने आदेश नहीं माना और…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के आदर्श नगर में लूटी गाड़ी को बरामद करने गई जालंधर पुलिस पर लुटेरों ने फायरिंग कर दी । जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक लुटेरे को पकड़ लिया जबकि दूसरा बदमाश भी काबू कर लिया गया । दोनों आरोपी रैया के रहने वाले है जो हरनामदासपुरा के व्यक्ति से गाड़ी लूट कर रैया भाग गए थे । सीआइए स्टाफ ने तुरंत हरकत में आकर आरोपियों का रूट ब्रेक किया और जैसे ही उनके ठिकाने पर पहुँची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी करवाई में फायरिंग करके पुलिस ने दोनों बदमाशों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क) पंजाब में बारिश और डैमों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण 7 जिले बाढ़ की मार झेल रहे हैं। पानी में बहने से माधोपुर में 2, गुरदासपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पठानकोट में गुर्जर परिवार के 4 लोग लापता है। सबसे खराब हालात पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का में हैं। यहां के करीब 150 से अधिक गांव बाढ़ प्रभावित हो चुके हैं। कई इलाकों में 5 से 7 फुट तक पानी है। फिरोजपुर में 2000 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर राहत कैंपों में पहुंचाया गया। सेना, एनडीआरएफ,…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में सिवरेज की सफाई करते हुए एक शख्स ने सफाई कर्मी पर कार चढ़ा दी। घटना लाडोवाली रोड की है। दरअसल सफाई कर्मी सिवरेज की सफाई कर रहा था कि अचानक कार ने उसे आकर रौंद दिया। सफाई कर्मी कार के टायरों नीचे आ गया और गंभीर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Read More