रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में मंगलवार को युवती के रेप केस में गुरुद्वारा चरण घाट के मुखी बाबा बलविंदर सिंह को सजा सुनाई गई। मोगा कोर्ट ने बाबा को 10 साल कैद की सजा सुनाई। युवती ने बाबा पर करीब सवा साल पहले होटल में ले जाकर रेप का आरोप लगाया था।
बाबा बलविंदर सिंह अभी लुधियाना जेल में बंद है। वह जगराओं के रहने वाला है। करीब एक साल पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। दुबई में बैठे अमृतपाल सिंह मेहरों ने सितंबर 2024 में गुरुद्वारा चरण घाट के मुखी बाबा बलविंदर सिंह पर गुरुद्वारा साहिब में महिलाओं के शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसके बाद जगराओं पुलिस ने थाना सिटी में बाबा बलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
Advertisement


