रोजाना मेल (जालंधर): शिव नगर में कुछ युवको को द्वारा हफ्ता वसूली को लेकर एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की। पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि उसका भाई ऑटो चलाता है वही इलाके का रहने वाला साबा,गोरा और अमन लूथरा उसे हफ्ता वसूली के नाम पर पैसों की मांग करते थे जिसकी शिकायत उनके द्वारा थाना एक की पुलिस को दी गई लेकिन उसके कुछ दिन बाद ही आरोपियों ने उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए उन्हें घायल कर दिया पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर उन्हें सिविल अस्पताल जाकर एमएलआर कटवाने के लिए कहा पीड़ित विजय कुमार ने कहा कि उन पर हमला करने वाला साबा, गोरा और अमन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करने के बाद उनके घर मे घुस कर उनपर पर हमला कर दिया क्या वह लोग हमें सिविल अस्पताल पहुंचने देंगे पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि हथियारों से लैस होकर उनके घर मे घुसे साबा और उसके साथियो ने हमला करते हुई उन्हें चेतावनी देते हुए कहा की अगर यहां रहना है तो हफ्ता देना ही होगा पीड़ित विजय कुमार ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा शिकायत देने के बाद भी साबा,गोरा और अमन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके चलते उसके हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने हथियारों से लैस होकर उनके घर पर हमला कर दिया और घर में तोड़फोड़ की प्रिंस विजय कुमार ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है




