रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पहलगाम आतंकी हमले के बाद जालंधर में सतर्कता के बीच कैंट एरिया से बंगाली लोगों को पकड़ा है। यह लोग बिना पुलिस वेरिफिकेशन के जालंधर कैंट रह रहे थे।
लाल कुर्ती बाजार जालंधर छावनी में नाजायज रह रहे बंगाल से आए लोगों पर कैंटोनमेंट बोर्ड प्रधान एवं ब्रिगेडियर सुनील सोल ने खुद पहुंच कर कार्रवाई की। मौके पर भारतीय सेना और जालंधर समेत पंजाब कैंट बोर्ड के मुलाजिम भी मौजूद थे। ब्रिगेडियर सुनील सोल ने सभी को आज दोपहर 4:30 बजे तक उक्त जगह को खाली करने के हुक्म जारी किए हैं।
Advertisement




