रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर पुलिस ने चुनावों के बीच शहर से 100 पेटी शराब की बरामद की है। शराब की इस खेप के साथ तस्कर डॉ. जसबीर सिंह आनंद को गिरफ्तार किया ही जबकि उसका साथी संजीव उर्फ संजू निवासी गौतम नगर फरार है। सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने रेड करके यह खेप बरामद की। शराब चंडीगढ़ से लाई गई थी। शक है कि शराब का इस्तेमाल चुनावों में होना था लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
Advertisement




