रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में चलती बाइक पर छात्रा से बेड टच करने वाले बाइक राइडर को चंडीगढ़ पुलिस ने मनीमाजरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जैसे ही पता लगा था कि उसकी छात्रा ने चलते बाइक पर घिनौनी करतूत की वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दी है तो वह भाग गया था लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उसके मोबाइल की टावर लोकेश खंगाल कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी का वह हाथ तोड़ा जिससे वह छात्रा को बेड टच कर रहा था। आरोपी की पहचान शहनवाज उर्फ शानू के रूप में हुई है। आरोपी ने 11वीं कक्षा की छात्रा को राइड दौरान बेड टच किया था। छात्रा ने सारी वीडियो बनाई और जब टैक्सी बाइक राइडर का विरोध किया तो उसने छात्रा को चलती बाइक से धक्का दे दिया और फरार हो गया था। हालांकि छात्रा ने वीडियो सोशल मीडिया पर डाल कर इंसाफ की गुहार लगाई थी जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस तुरंत हरकत में आ गई थी।


