रोजाना मेल (अमृतसर): श्री हरिमंदिर साहिब में सुखबीर बादल पर गोली चलाने के मामले में बड़ा मोड आया है। विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो वायरल करके चर्चा छेड़ दी है। वीडियो में गोली चलाने वाला आतंकी नारायण सिंह चौड़ा एक एसपी से हाथ मिलाता देखा गया। इसके बाद दोनों में कुछ बात भी हुई। आगे जाकर एक पुलिस कर्मी ने चौड़ा को कुछ इशारा भी किया था।
मजीठिया ने डीजीपी और सीएम मान पर सवालिया निशान खड़े किए है। आखिरकार अगर पुलिस को पता था कि चौड़ा श्री हरिमंदिर साहिब में घूम रहा है तो पुलिस ने उसे सुखबीर बादल तक पहुंचने क्यों दिया। मजीठिया भी इसी बात पर मान सरकार और पुलिस डिपार्टमेंट को घेरे हुए है। बता दें कि चौड़ा ने सुखबीर बादल की हत्या की कोशिश की थी। वह बादल परिवार के काफी समय से घूम रहा था। इससे वह वह बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू पर भी अटैक करने की साजिश में शामिल रहा है।




