रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मुंबई में NCP (अजित गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर और पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से लॉरेंस गैंग ने पल्ला झाड़ लिया है। इसे लेकर लॉरेंस गैंग के नाम से एक कथित पोस्ट वायरल हो रही है।
पोस्ट में दावा किया गया, “जीशान अख्तर और पाकिस्तान में बैठे डॉन शहजाद भट्टी के साथ उनकी गैंग का कोई लिंक नहीं है। दोनों किसी के जरिए लिंक में थे, इसलिए बात होती थी। दोनों हमारे देश के खिलाफ गतिविधियां कर रहे हैं, दोनों को हम मारेंगे। भानू राणा का भी यही हाल होगा”
ये पोस्ट फेसबुक पर जय श्री राम नाम के एक अकाउंट से शेयर की गई। रोजाना मेल इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता।
Advertisement




