रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में पूर्व विधायक एवं बीजेपी नेता शीतल अंगुराल के भतीजे की बस्ती दानिशमंदा इलाके में हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विकास उम्र 17 साल के रूप में हुई है।
बताया जा था है कि हत्या करने वाले तेजधार हथियारों से लैस होकर आए थे जिन्होंने आते ही विकास पर हमला बोल दिया। जैसे ही विकास पर हमला हुआ तो आसपास के लोगों ने उसके घर वालों को बताया लेकिन हमलावर कुछ ही समय बाद फरार हो गए थे। उधर शीतल अंगुराल भी सिविल अस्पताल पहुंच थे है। इलाके में पुलिस फोर्स तैनात हो गई है जबकि हत्या के बाद इलाके में दहशत का महौल बना हुआ है।
Advertisement


