रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू और भाजपा के सीनियर लीडर केडी भंडारी समेत अन्य भाजपा नेताओं को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके विरोध में पंजाब सरकार खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई। नेताओं को पुलिस ने घसीटा और गाड़ी में डाल दिया।
भाजपा के नेता शाहकोट की दाना मंडी में एक कैंप लगाया था जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी द्वार दी जा रही सहूलियतों के बारे लोगों को जानकारी दी जा रही थी। इसी दौरान वहां पुलिस फोर्स पहुंच गई और भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।
Advertisement





